डीएनबी भारत डेस्क
खबर समस्तीपुर से है जहां एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना समस्तीपुर पूसा मार्ग के बेला गांव का बताया गया है।
- Sponsored Ads-

मृतक की पहचान बेला निवासी के रूप में की गई है। मृतक साइकिल से अपने खेत जा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और फरार हो गया। इधर घटना से नाराज आक्रोशित लोगों ने पूसा समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को काफी मोशक्कत के बाद समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।
समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट