151 कुमारी कन्याओं के साथ निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा, कलश यात्रा के साथ ही मलमल्ला में यज्ञ हुआ शुरू

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड अंतर्गत मेघौल पंचायत के मलमल्ला ग्राम मे शिव मंदिर के प्रांगण मेंअष्टयाम यज्ञ की शुभ-आरंभ को लेकर गुरुवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाला गया।

- Sponsored Ads-

151 कुमारी कन्याओं के साथ निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा, कलश यात्रा के साथ ही मलमल्ला में यज्ञ हुआ शुरू 2शोभा यात्रा में 151 कन्याओं ने यज्ञ परिसर से कलश लेकर मलमल्ला होते हुए। मेघौल पेठिया गांव के रास्ते बूढी गंडक नदी पहुंचकर पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद कलश में जल संग्रह भरा।तत्पश्चात कलश यात्रियों को मेघौल गांव का भ्रमण करते हुए।मेघौल पेठिया के रास्ते यज्ञ स्थल पर पहुंचाया गया।

151 कुमारी कन्याओं के साथ निकाली गयी भव्य कलश शोभा यात्रा, कलश यात्रा के साथ ही मलमल्ला में यज्ञ हुआ शुरू 3जहां पुनः वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच कलश स्थापित कर श्री सीताराम नाम अखंड जाप मंत्र का शुभारंभ किया गया। यज्ञ में स्थानीय कीर्तन मंडली कलाकारों के द्वारा श्री राम नाम मंत्र जाप के उच्चारण से पूरा वातावरण राम में हो गया।यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं का भी भारी उत्साह देखा गया।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article