नालंदा: बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बाबा की समाधि पर किया लंगोट अर्पण

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार सुबह बिहारशरीफ स्थित ऐतिहासिक बाबा मणिराम अखाड़ा पर पहुंचकर श्रद्धाभाव से लंगोट अर्पण किया। उन्होंने बाबा की समाधि पर पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और तरक्की की मंगल कामना की।

नालंदा: बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बाबा की समाधि पर किया लंगोट अर्पण 2सावन माह में आयोजित लंगोट मेले के मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने बाबा मणिराम की समाधि पर पहुंचकर पूजा की और बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “बाबा मणिराम की पूजा और लंगोट अर्पण हम हर वर्ष श्रद्धा और आस्था के साथ करते हैं।

नालंदा: बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, बाबा की समाधि पर किया लंगोट अर्पण 3बाबा से राज्य की शांति, तरक्की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ताकत देने की प्रार्थना करते हैं ताकि वह बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।”उन्होंने यह भी कहा कि यह स्थल केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और लोक आस्था का प्रतीक है। बाबा मणिराम की कृपा से बिहार लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article