बछवाड़ा में 42 कार्टुन विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के चामूबन गांव में सोमवार की रात बछवाड़ा थाना की पुलिस ने छापेमारी कर 42 कार्टुन विदेशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रानी तीन पंचायत के चामूबन गांव में अवैध विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है।

- Sponsored Ads-

सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना कि पुलिस चामुबन गांव पहुंचकर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक पक्के मकान के छत पर जगल झार में छुपाकर रखा 42 कार्टन अवैध शराब बरामद किया। वही छत पर सोये गीता दास का पुत्र अजीत दास को गिरफ्तार कर लिया।

पकडे गए शराब में 750 एमएल का 6 कार्टून व 375 एमएल का 36 कार्टून विदेशी शराब शामिल है। सभी विदेशी शराब पंजाब राज्य निर्मित है। वही आरोपी के विरूद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी से पुछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article