पूसा कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड: सीजन की शुरुआत में ही 16 छात्रों का ‘सुधा’ में चयन

DNB Bharat Desk

डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर में छात्रों के प्लेसमेंट को लेकर एक बार से नया रिकॉर्ड बनाता नजर आ रहा है। विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट सीजन की शुरुआत में ही एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट और रूरल मैनेजमेंट के 16 छात्रों का चयन बिहार स्टेट मिल्क कोआपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के द्वारा किया गया है।

- Sponsored Ads-

आपको बता दें कि बिहार सरकार से संबद्ध सुधा इसी फेडरेशन का ब्रांड है ‌ इसके अतिरिक्त टाटा रैलिस और प्रदान कंपनी में भी कुछ छात्रों का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त आने वाले समय में विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए अन्य राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कम्पनियां के भी आने की संभावना है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी एस पांडेय ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को पढ़ाई और रोजगार के अतिरिक्त देश का एक सशक्त और समर्पित नागरिक बनाने को लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब छात्रों का अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट होता है तो उन्हें अतिरेक खुशी होती है ‌।

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड: सीजन की शुरुआत में ही 16 छात्रों का 'सुधा' में चयन 2उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि यहां के छात्रों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मांग है। उन्होंने बेहतर प्लेसमेंट के लिए प्लेसमेंट कोआर्डिनेटर एवं सभी शिक्षकों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी लोगों एकनिष्ठ होकर समर्पित भाव से काम कर रहे हैं इसी का परिणाम है कि नित नये उत्साह जनक परिणाम आ रहे हैं ‌। स्कूल आफ़ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ रामदत्त ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से संस्थान के  छात्रों का सौ प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट हो रहा है। इस वर्ष भी उम्मीद है कि सभी छात्रों का प्लेसमेंट हो जायेगा।

पूसा कृषि विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड: सीजन की शुरुआत में ही 16 छात्रों का 'सुधा' में चयन 3लगातार चार वर्षों तक सौ प्रतिशत कैंपस प्लेसमेंट हासिल करना एक रिकॉर्ड होगा जो जल्द ही हासिल हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कुलपति छात्रों के हित में लगातार निर्णय ले रहे हैं और विश्वविद्यालय में शिक्षा अनुसंधान एवं प्रसार के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है जिसका परिणाम है कि विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की मांग है। छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट को लेकर कुलसचिव डॉ पी के प्रणव, निदेशक अनुसंधान डॉ ए के सिंह समेत विभिन्न शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने भी छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी

Share This Article