डीलर एसोसिएशन बरौनी में चुनाव सम्पन्न, संतोष अध्यक्ष, अनिल सचिव और राजकुमार कोषाध्यक्ष निर्विरोध हुए घोषित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखंड इकाई ने सर्वसम्मति से चुनाव करवाकर जिला के लिए नजीर पेश किया। साथ ही बरौनी संगठन एकजुट है। उक्त बातें बुधवार को बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित कारगिल शहीद निरज स्मृति सभागार में आयोजित फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के सांगठनिक पदों पर चुनाव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ बेगूसराय के जिलाध्यक्ष गंगाधर झा ने कहा। उन्होंने कहा संगठन को एकजुट होकर जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के हित में सदैव काम करता रहेगा। नवनिर्वाचित बरौनी अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि आप सबों ने जिस तरह से हम सबों पर पुनः भरोसा जताया है।

उसके लिए सभी को धन्यवाद। संगठन और डीलर हित में आगे भी काम जारी रहेगा। संगठन को और भी मजबूत किया जाएगा। समारोह को जिला महामंत्री उपेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला संयुक्त सचिव विकास कुमार, जिला संगठन मंत्री टुनटुन सिंह, प्रमोद कुमार राय , जिला कोषाध्यक्ष चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह, नगर निगम अध्यक्ष अरविन्द कुमार पासवान, मटिहानी प्रखंड अध्यक्ष जर्नादन सिंह, जिला मंत्री सुनील कुमार, तेघड़ा सचिव चन्द्र किशोर सिंह, कोषाध्यक्ष रामप्रकाश मोची, नित्यानंद सिंह, अख्तर अली उर्फ फज्जू, मो मुस्तफा, केदार पासवान, प्रमोद कुमार झा, मनोज यादव, सोनू सिंह, चंदन चौधरी, दिलिप कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया। मौके पर बरौनी प्रखंड क्षेत्र के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेता मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

मिली जानकारी अनुसार फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बरौनी का सांगठनिक चुनाव हेतु जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गंगाधर झा ने किया। संचालन बरौनी प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। इस अवसर फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन बरौनी का संगठन चुनाव हेतु बरौनी प्रखंड अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, सचिव अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार पासवान ने नामांकन किया। सभी पद पर एकल नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद जिला अध्यक्ष गंगाधर झा ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार, सचिव पद पर अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर राजकुमार पासवान को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। जिसका सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने समर्थन दिया।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article