शारीरिक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

DNB Bharat Desk

 

प्रवक्ताओं ने कहा कि शिक्षक कभी विदा नहीं होते, वे सेवानिवृत्त होकर भी समाज को गढ़ने का काम सदैव करते रहते हैं।

डीएनबी भारत डेस्क

सोमवार को मध्य विद्यालय मुजफ्फरा के प्रांगण में शारीरिक शिक्षक ज्ञानधारी पंडित के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित की गई,। जिसकी अध्यक्षता एचएम रामविनय पासवान ने किया। वहीं मंच संचालन शिक्षक ओमप्रकाश ने किया। साथ ही इस मौके पर प्रवक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी विदा नहीं होते, वे सेवानिवृत्त होकर भी समाज को गढ़ने का काम सदैव करते रहते हैं।

शारीरिक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 2शिक्षक का कोई जात धर्म नहीं होता , उनका बस एक ही धर्म होता है कि उन से पढ़ने वाले बच्चे सबसे ऊंची बुलंदियों को छू लें। आज ज्ञानधारी जी का सेवानिवृत्त होना इस विद्यालय ही नहीं बल्कि समाज के लिए एक अपूर्णनीय क्षति है, जिसे निकट भविष्य में पाटा नहीं जा सकता है। वहीं एचएम रामविनय पासवान ने बताया कि दो दिसंबर 2006 को विद्यालय में योगदान दिया, तकरीबन 17 साल लगातार विद्यालय में सेवा देते रहे,काफी मिलनसार व बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे,इनक सेवानिवृत्त होने से विद्यालय में काफी कमी खलेगी।

- Sponsored Ads-

शारीरिक शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन 3साथ ही इस मौके पर विद्यालय परिवार उन्हें अंगवस्त्र,पाग,व भागवद् गीता देकर विदाई दी। मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक रामाकांत झा, समाजसेवी बाबू खान,जावेद खान,केदार महतों, कैलाश चौधरी सरिता कुमारी,एचएम सत्यनारायण दास शिक्षक जाहिद अंसारी, योगेन्द्र महतों, अखिलेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article