बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर, बोलें बिहार में लोक तंत्र नहीं लाठी तंत्र है 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे जन सुराज के रणनीतिकार प्रशांत किशोर भभुआ के पटेल कॉलेज के मैदान में किए जन सभा, जनता से संबोधन में बोलें जिस तरह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों पर लाठियां बरसाई है, जिसको लेकर इस बार जनता वोट पर चोट मारेगी, इसके साथ ही बोलें कल खोलूंगा भाजपा का सारा चिठ्ठा, कार्यक्रम में संबोधन को सुनने जिला के कोने कोने से पहुंचे हजारों की संख्या में लोग,

बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर, बोलें बिहार में लोक तंत्र नहीं लाठी तंत्र है  2वहीं प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में अभी जो व्यवस्था है वह लोक तंत्र नहीं है लाठी तंत्र है जो इस व्यवस्था के खिलाफ जाएगा, वह लाठी खायेगा, क्योंकि जिस तरह पटना में बिहार सरकार नीतीश कुमार शिक्षकों छात्रों सरपंच,रसोइयों,आशा और महिलाओं पर लाठी बरसा रहे हैं, पिछले 3 साल में 80 से ज्यादा वर्ग के लोगों पर इस सरकार ने लाठियां बरसाई है, वह तो जन सुराज का आंदोलन है जो पटना में लाठियां चलना कम हो गया है,जिसका जवाब इस बार जनता वोट पर चोट मारकर देगी, और नीतीश कुमार का हमेशा के लिए सफाया कर दिया जाएगा,

बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर, बोलें बिहार में लोक तंत्र नहीं लाठी तंत्र है  3इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में जो पलायन है वह बहुत बड़ा दर्द है, क्योंकि हरियाणा में बिहार के किशनगंज का एक 15 साल के बच्चे को डेढ़ माह तक बंधक बनाकर रखा गया और उससे जबरजस्ती गुलामों की तरह काम कराया गया, जब बच्चे का हाथ घांस काटते हुए कट गया तो उसे भगा दिया गया, जिसके बाद बच्चा वहां से पैदल चल कर घर आया, मैं कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा बिहार में आके लोगों से वोट मांगती है और दूसरी तरफ बिहार की जनता के साथ ऐसा व्यवहार करती है, क्योंकि हरियाणा में भाजपा की सरकार है लेकिन यह सब देखने के बाद भी भाजपा की सरकार कुछ नहीं बोल रही है,

बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर, बोलें बिहार में लोक तंत्र नहीं लाठी तंत्र है  4इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाछ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार आए लेकिन बिहार की जनता का 2 चार सौर करोड़ रूपए का खर्च कराए और बिहार की जनता के पैसा पर ही जनसभा और रैली किए, और कह गए कि बिहार के मजदूरों के लिए एक ट्रेन चालू कराएंगे ताकि यहां के युवा गुजरात में जाकर मजदूरी करें, लेकिन प्रदानमंत्री ने ये नहीं कहा कि बिहार को फैक्ट्री कब देंगे, पलायन कम खत्म करेंगे, बिहार की जनता मांग कर रही है कि हमें बस या ट्रेन नहीं चाहिए हमे विकास चाहिए, रोजगार और सभी सुविधाएं चाहिए,

बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कैमूर पहुंचे प्रशांत किशोर, बोलें बिहार में लोक तंत्र नहीं लाठी तंत्र है  5आज भारत में ट्रंप ने जो 50 % टैरिफ लगाया है जो चाइना के बाद भारत में ही सबसे ज्यादा टैरिफ लगाया है, एक तरफ भाजपा अपने आप को विश्व गुरु कहता है, और भाजपा के लोग कहते हैं कि ट्रंप भी मोदी से डरता है, लेकिन आज वहीं ट्रंप ने भारत पर 50% टैरिफ लगा दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article