बीहट नगर परिषद के चेयरमैन के लिए इस प्रत्याशी के समर्थन में अपनी ताकत झोंक रही महागठबंधन

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

चेयरमैन प्रत्याशी बबिता देवी एवं डिप्टी चेयरमैन प्रत्याशी विनिताभ कुमार के पक्ष में मतदान कराने तथा मतदाताओं को गोलबंद करने के लिए महांगठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सामुहिक रूप से ताकत झोंक दिया है। इसी के लिए सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं महागठबंधन कार्यकर्ता, और बुथ स्तर पर कार्य करने वाले सक्रिय सदस्यों की बैठक नगर परिषद बीहट क्षेत्र अन्तर्गत वार्ड संख्या-05, हाजीपुर स्थित विवाह भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड जदयू अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन राजद कार्यकर्ता रामानन्द यादव ने किया।

सभा को मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बरौनी बबीता देवी, उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी विनिताभ कुमार, निवर्तमान उप मुख्य पार्षद धर्मेन्द्र कुमार, जदयू नेता मुकेश कुमार राय, अधिवक्ता अवधेश राय, जदयू नेता अशोक कुमार सिंह, राजन चौधरी, रामनरेश सिंह, निवर्तमान सरपंच रविन्द्र कुमार आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। वहीं इस अवसर पर प्रेमलता देवी, सोना देवी,मो जावेद, पंकज कुमार, चन्द्र सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुनील कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

सभी ने नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद प्रत्याशी सह पूर्व प्रखण्ड प्रमुख बरौनी बबीता देवी एवं उप मुख्य पार्षद प्रत्याशी विनिताभ कुमार के पक्ष मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर जागरूकता अभियान तथा जनसम्पर्क कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया। इस दौरान मतदान केंद्र तक जाने का रास्ता, मतदान करने की विधि, ईवीएम में क्रमांक संख्या, पीप की आवाज सुनाई देने पर मतदान हो जाने की जानकारी, अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक जाने व मतदान करने के लिए प्रेरित करने के बिन्दुओं पर विचार व्यक्त किया।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

Share This Article