आरक्षण दलित पिछडो और अल्पसंख्यकों का संवैधानिक हक है, भाजपा गरीबों के संवैधानिक हक को मिटाना चाहती है – मोहित यादव

DNB Bharat Desk

 

खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित की गयी राजद पंचायत अध्यक्षों की बैठक

डीएनबी भारत डेस्क

आरक्षण एससी एसटी ,पिछड़ा ,अति पिछड़ा और अल्पसंख्यकों का संवैधानिक हक है। भारतीय जनता पार्टी गरीबों के संवैधानिक हक को मिटाना चाहती है । राष्ट्रीय जनता दल किसी भी कीमत पर ऐसा होने नहीं देगी । उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में आयोजित राजद के पंचायत अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा ।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा आज भारत में संविधान को भाजपा से खतरा है । हम सब समाजवाद के पुरोधा लालू प्रसाद के तमाम सिपाही युवा नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में इसके खिलाफ व्यापक लड़ाई लड़ना है ।इसके लिए गांव-गांव मोहल्ला मोहल्ला जाकर कार्यकर्ताओं को जनता से रूबरू होना पड़ेगा और उनको जागरुक करते हुए संघर्ष के लिए आगे लाना होगा। किसी भी नीति को हम तब जमीन पर लागू कर सकते हैं जब सत्ता पर हमारा अधिकार हो।

आरक्षण दलित पिछडो और अल्पसंख्यकों का संवैधानिक हक है, भाजपा गरीबों के संवैधानिक हक को मिटाना चाहती है – मोहित यादव 2इसके लिए आगामी विधानसभा चुनाव में राजद के एक-एक कार्यकर्ता दिन-रात एक कर पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट जाएं ।बैठक में विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा जिला महासचिव अरुण यादव, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष भुवन यादव कुमार प्रिया रंजन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राजदअध्यक्षों को जिला अध्यक्ष द्वारा दीवाल घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रुपेश कुमार यादव भी मौजूद थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राज्य अध्यक्ष जियाउर रहमान सैफी ने किया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता  नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article