दुसरों के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री बनने वाले अब प्रधानमंत्री बनने का देख रहे हैं ख्वाब- चिराग पासवान

DNB Bharat

खगड़िया में चिराग पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना।

डीएनबी भारत डेस्क 

खगड़िया पहुंचे लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कोशी कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा खगरिया मेरा गांव है। मेरे पिता का यहां जन्म हुआ और मैं खगड़ियावासियों का बेटा हुं। बिहार फस्ट बिहारी फस्ट की सरकार बनी तो पूरे बिहार के साथ खगड़िया का होगा चहुंमखी विकास। मेरे पिता जी ने जो सपने देखे है और जो जनता से वादा किया उन सपनो और वादों को पूरा करना मेरा फर्ज है।

दुसरों के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री बनने वाले अब प्रधानमंत्री बनने का देख रहे हैं ख्वाब- चिराग पासवान 2

वहीं चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे के रहमोकरम पर मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने और बनाने का हसीन सपना देख रहे है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास प्रदेश प्रदेश घूमकर विपक्षी एकता के लिए कोरा प्रयास करने का भक्ती चढ़ी हुई है लेकिन बिहार के गांव में जाकर आमजनता से मिलने का वक्त नहीं है जहां हर रोज हत्याएं, लूट, बलात्कार और अपहरण की घटनाएं हो रही है। उन्होंने विपक्षी एकता को हास्यास्पद बताया।

खगड़िया संवाददाता राजीव कुमार 

TAGGED:
Share This Article