बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर के पास की है। मृतक व्यक्ति की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के रहने वाले हरदेव पासवान के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि हरदेव पासवान रेलवे क्रॉस कर शौच करने के लिए जा रहा था।इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से हरदेव पासवान की मौत हो गई। फिलहाल घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा बखरी थाना पुलिस को दी। 

बेगूसराय में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मौके पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article