डीएनबी भारत डेस्क
सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों के लिए बांका जिले के कटोरिया में नालंदा जिला कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। समाजसेवी अरविंद कुमार सिन्हा और सहयोगी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में यह शिविर 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चल रहा है।
- Sponsored Ads-


2010 से जारी यह निःस्वार्थ सेवा कांवरियों के लिए रुकने-ठहरने, चाय-नाश्ता, जूस, भोजन, भक्ति जागरण और आध्यात्मिक माहौल की निशुल्क व्यवस्था करती है।
अब तक लाखों श्रद्धालु यहां सेवा का लाभ उठा चुके हैं।आयोजकों का कहना है कि यह शिविर जाति-धर्म से परे सभी के लिए है और इसका उद्देश्य भक्ति और समरसता का संदेश देना है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-