बेगूसराय के एक पंडाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया, जो बना आकर्षण का केंद्र

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक तरफ जहां दुर्गा पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला रहा है। वहीं दूसरी तरफ सुबह से लोग माता का दर्शन करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दुर्गा पूजा के अवसर पर बेगूसराय में प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ अलग तरीके का थीम रहता है।

- Sponsored Ads-

इस बार एक पंडाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है। जिससे आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह प्रतिमा विष्णुपुर चांदनी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में बनाया गया है। जिसमें मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ सभी प्रतिमाएं पहले की तरह है। लेकिन महिषासुर नहीं है, मां दुर्गा अपने ‘भाला से जिसका वध कर रही हैं, वह डोनाल्ड ट्रंप है। शेर ट्रंप पर गुर्रा रहा है, एक हाथ में विषधर सांप लटका हुआ है। और डोनाल्ड ट्रंप का चेहरा दर्द से चीखता हुआ दिख है। यह प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है।

बेगूसराय के एक पंडाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया, जो बना आकर्षण का केंद्र 2इस दौरान सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विष्णुपुर के अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद का कहना है कि पृथ्वी पर जब-ज अत्याचार हुआ है। तब-तब किसी न किसी रूप में माता का अवतार होता है। वह अत्याचारियों का वध करती हैं। सुख समृद्धि का वरदान देती है। इस बार महिषासुर की जगह पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिमा बनाए हैं।पूजा समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि हिंदुस्तान में जब-जब अत्याचार बढ़ा है तो मां भगवती सामने आई है। देश में बिकने वाले जरूरी सामानों पर टैक्स लगाकर डोनाल्ड ट्रंप ने अत्याचार किया है।

बेगूसराय के एक पंडाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को महिषासुर के रूप में दिखाया गया, जो बना आकर्षण का केंद्र 3अभी वीजा पर टैक्स बढ़ा दिया, इसलिए हम लोग महिषासुर के बदले डोनाल्ड ट्रंप का वध माता के हाथों करवा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ने इस बार वीजा सहित देश के महत्वपूर्ण सामानों पर बहुत सारा टैक्स लगा दिया है। इस बार दुर्गा माता डोनाल्ड ट्रंप का नाश करने के लिए पंडाल में पधारी हैं। ट्रंप का वध करते हुए माता के स्वरूप प्रतिमा से लगता है कि ट्रंप इंडियन पर अत्याचार कर रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article