हत्या के उपरांत परिवार के सभी सदस्य हुआ फरार, घर में लटका के ताला, मटिहानी थाना का मामला
डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दहेज के खातिर ससुराल वालों ने महिला कि निर्मम तरीके से हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया। हालांकि महिला की हत्या करने के बाद शव को ससुराल से 2 किलोमीटर दूर सिहमा बबुरबन्ना टोला के सामने गंगा नदी में फेंका मिला। इस दौरान मृतिका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज में 5 लाख रुपया नहीं मिलने से नाराज ससुराल के पक्ष के लोगों के द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला की हत्या के बाद पति समेत सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गया। मृत महिला की पहचान अमरेश कुमार की पत्नी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है।

घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला पुनर्वास गांव की है। इस घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि 2024 में लक्ष्मी कुमारी की शादी पुनर्वास के रहने वाले अमरेश कुमार के साथ बड़ी धूमधाम से किए थे। उन्होंने बताया है की शादी में जो बना पड़ा और सारा चीज लड़के बालों को दी गई। उन्होंने बताया है की शादी के कुछ दिन के बाद से ही लड़का पक्ष के लोगों के द्वारा 5 लाख रुपए की दहेज फिर से मांगना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया है कि जो सक्षम हुए वह दे दिए 5 लाख फिर कहां से दे। तभी से लक्ष्मी कुमारी को पति साथ देवर सहित पूरे परिवार मिलकर प्रताड़ित और मारपीट करने लगा। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुआ। लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों के द्वारा अपनी आदतों से बाज नहीं आया और लगातार लक्ष्मी को टॉर्चर और मारपीट करते रहता था।
टॉर्चर करने के बाद लड़का को 2 लाख रुपए दिए थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन लोगों के द्वारा और डिमांड करते रहता था। आपको बताते चले कि छौड़ाही थाना क्षेत्र के शेखाटोला गांव के रहने वाले पिता सत्यदेव साह ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को बेटी की शादी हुई थी। अपनी क्षमता के अनुसार दहेज दिया था। दामाद घर पर ही आटा चक्की और तेल मिल चलाते हैं। शादी के कुछ दिन बाद से ही बेटी को टॉर्चर करने लगे। पांच लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। जिसमे 2 लाख रुपए दिया भी था। इसके बाद भी पति, सास-ससुर उसे परेशान करते थे। सोमवार दिन में लक्ष्मी ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उस समय तक सब कुछ ठीक था। शाम में पता चला कि बेटी की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया। जिसके बाद डायल-112 को फोन किया। बारिश हो रही थी। इस वजह से हमलोग लेट से पहुंचे।
उन्होंने बताया कि जब लड़का के घर पर गए तो घर में ताला लटका हुआ था। इस दौरान वहां के ग्रामीणों ने बताया कि शाम 4:30 बजे ई-रिक्शा से लक्ष्मी की शव को ससुराल वाले लेकर गए हैं। मटिहानी थाना पर पहुंचकर गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने सही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रात में भी पुलिस पहुंची थी। लेकिन इसके बावजूद भी नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि काफी खोजबीन करने के बाद मंगलवार को उसका शव सिहमा बबूरबान्ना टोला स्थित गंगा नदी के पानी में शव बरामद किया। वहीं मायके पक्ष के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी के ससुराल वाले टॉर्चर करते थे। उन्होंने बताया कि दहेज नहीं मिलने से लक्ष्मी की हत्या कर शव को गंगा नदी के पानी में फेंक दिया। काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया गया। इस हत्या के बाद ससुराल के सभी लोग फरार हो गए।
फिलहाल इस घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में मटिहानी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने फोन पर बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की छानबीन कर रहे हैं। ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ की गई है। परिजन के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को गंगा नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।उन्होंने बताया कि आवेदन के अनुसार पर कार्रवाई की जा रही है फिलहाल ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार चल रहा है।
डीएनबी भारत डेस्क