नालंदा में युवक की बेरहमी से हत्या, गांव के पास मिला शव, ग्रामीण कह रहे प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

देर रात दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के महानंद पुर गांव में युवक बेरहमी से हत्या कर उसके शव को गांव के ही पास फेंक दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोनू कुमार के मोबाइल पर फोन करके किसी ने घर से बाहर बुला कर ले गया। उसकी धारदार हथियार से हत्या करके उसके सबको पास के ही गांव के पास फेंक दिया। सुबह में सोनू का शव खून से लथपथ ग्रामीणों के द्वारा देखा गया । जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी।

- Sponsored Ads-

हालांकि इस घटना को लेकर परिजन किसी भी विवाद से साफ तौर पर इंकार कर रहे हैं लेकिन सूत्रों के मुताबिक सोनू कुमार का गांव के ही किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक महिला के रिश्तेदारों को लग गई। सुनियोजित तरीके से सोनू कुमार को घर पर बुलाया गया। उसके बाद उसकी धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी, हत्या करने के बाद सोनू के सर को भी ईट पत्थरों से कुचल दिया। सोनू कुमार के दोनों हाथ और पैर भी टूटा हुआ पाया गया है। जो निर्ममता की हद को बयां करता है। वही दीपनगर थाना पुलिस के द्वारा भी युवक की हत्या के पीछे अवैध संबंध को ही बता रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article