बरौनी में अस्पताल से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपए के उपकरण, स्थानीय थाना पर लापरवाही का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला का प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय किरण नेत्रालय अस्पताल बरौनी में सोमवार की देर रात लगभग 2 बजे के आसपास भीषण चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। चोरी की इस बड़ी वारदात से जहां एक ओर ग्रामीणों, व्यवसायियों एवं चिकित्सकों में दहशत का माहौल है तो दूसरी ओर क्षेत्र के लोग स्थानीय फुलवड़िया थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चोरी की इस घटना को चोर ने बड़े शातिर अंदाज में अंजाम दिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बगैर ताला तोड़े फुलवड़िया आलू चट्टी कैदीबारी अवध तिरहुत रोड मुख्य सड़क से सटे किरण नेत्रालय अस्पताल में छत के माध्यम से प्रवेश कर लेजर मशीन, स्टेपलाइजर सहित करीब 10 लाख से अधिक रूपये के तकनीकी उपकरण, 6 सीसीटीवी कैमरे की चोरी के साथ अस्पताल में सो रहे कर्मी पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गये।

- Sponsored Ads-

बाजार के लोगों ने बताया कि अस्पताल के आलावे बाजार में लगे अन्य जगहों से 5 से अधिक सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोर ले गये हैं। ग्रामीणों और व्यवसायियों के बीच यह चर्चा भी है कि किरण नेत्रालय अस्पताल में दस दिन पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था। जिसमें अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा को चोर तोड़कर ले गये। जिसकी सूचना फुलवड़िया थाना को दिये जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया जाना समझ से पड़े है।

बरौनी में अस्पताल से चोरों ने उड़ाई लाखों रुपए के उपकरण, स्थानीय थाना पर लापरवाही का आरोप 2
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

घटना की सूचना के 3 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी
फुलवड़िया थाना पुलिस की कार्यशैली से असंतुष्ट दिख रहे अस्पताल निदेशक डाॅ अजीत कुमार ने बताया कि घायल कर्मी के द्वारा चोरी की घटना की सूचना मिलते ही उनके द्वारा फुलवड़िया थाना प्रभारी को मामले से मोबाइल फोन पर अवगत कराया। बावजूद लगभग 3 घंटे बाद वह घटना स्थल पर पहुंचते हैं। फुटेज में चोर की पहचान साफ होने के बाद कार्यवाई किये जाने की जगह औपचारिकता किया जाना। 9 सितंबर को अस्पताल में चोरी की कोशिश में अस्पताल के बाहर का सीसीटीवी कैमरे की चोरी की घटना के बारे में लिखित रूप में फुलवड़िया थाना में आवेदन देने के बाद भी इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किया गया।

ग्रामीणों एवं अस्पताल निदेशक के मुताबिक सीसीटीवी कैमरा में कैद चोर की पहचान शातिर रेल चोर फुलवड़िया तीन निवासी महेंद्र महतो का पुत्र अनुज कुमार उर्फ पुकिया के रूप में किया गया है। वहीं इस संबंध में फुलवड़िया थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है। किसी भी हालत में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। चोरी की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article