बेगूसराय में बिजली के करंट लगने से चाचा व भतीजी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 10 भैरव स्थान टोला में उस समय कोहराम मच गया।जब चाचा और भतीजी विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौत हो गई।यह खबर जंगल में आग लगने की तरह फ़ैल गई। देखते ही देखते हजारों कि संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।

बेगूसराय में बिजली के करंट लगने से चाचा व भतीजी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष संजीव कुमार और एएसआई अजय कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की तहकीकात करते हुए दोनों शव को अपने कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। मृतक की पहचान वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नं 10 भैरव स्थान टोला के भूवनेश्वर चौधरी के लगभग 35 वर्षीय पुत्र चुन चुन चौधरी और उन्हीं की 11 वर्षीय भतीजी आंचल कुमारी के रूप में किया गया है।

बेगूसराय में बिजली के करंट लगने से चाचा व भतीजी की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3घटना को लेकर परीजनों में कोहराम मच गया है। परीजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना स्थल पर मौजूद लोग कह रहे थे इ कि कैलहो भगवान। घटना के संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि करेंट लगने से चाचा और भतीजि की मौत हुई है। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, डॉ गिता प्रसाद सिंह, अरूण राय,झुलो राय, अशोक सिंह, राजेश कुमार,फुलटो राय, पप्पू झा, संजीव सिंह समेत हजारों ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article