नालंदा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोगो की हुई मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कतरीसराय थाना क्षेत्र इलाके के छाछु बीघा की है, जहां अज्ञात वाहन ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी जिससे ई-रिक्शा पर सवार 3 वर्ष का अभिराज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया।

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोगो की हुई मौत 2दरअसल अभिराज कुमार अपने परिवार के साथ छठ पर्व को लेकर ननिहाल काशीचक जा रहा था इसी दौरान यह सड़क हादसा हुआ। वहीं दूसरी घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र इलाके के शोभा बीघा गांव की है जहां रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 75 वर्षीय सिद्धेश्वर महतो और पत्नी सुरजू देवी  ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

नालंदा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र इलाके में हुए हादसे में एक बच्चा समेत तीन लोगो की हुई मौत 3बताया जाता है कि सिद्धेश्वर महतो अपने पत्नी के साथ इस्लामपुर बाजार से रेलवे ट्रैक के सहारे पचलोबा गांव की ओर जा रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में दंपति आ गये। फिलहाल पुलिस  तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ का अस्पताल भेज दिया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article