पानी से भरे गढ़े में स्नान के दौरान डुबने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के दौरान एक  बच्चे की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव की है। मृतक  की पहचान समस्तीपुर गांव के रहने वाले विनोद साहनी का पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

परिजनों ने बताया है कि मृतक ऋषभ कुमार अपने मां के साथ पानी भरे गड्ढे में स्नान करने के लिए गया था। उन्होंने बताया कि मा पानी से निकल गया और वह दूसरे बच्चे के साथ स्नान कर रहा था। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया डूब गया। काफी खोजबीन के बाद ऋषभ कुमार का शव पानी भरे गड्ढे से बरामद किया।

पानी से भरे गढ़े में स्नान के दौरान डुबने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने साहेवपुर कमाल थाना पुलिस को दी। मौके पर साहेवपुर कमाल थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article