बेगूसराय में शिक्षिका की मौत से शिक्षा जगत में शोक, बीमार थीं शिक्षिका

DNB Bharat Desk
शिक्षिका कुमुद कुमारी (फाइल फोटो)

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय समसा में पदस्थापित शिक्षिका कुमुद कुमारी की निधन लंबी बिमारी के कारण पैतृक गांव समसा में हो गया। 38 वर्षीय शिक्षिका सुबोध ठाकुर की पत्नी थी। उनकी निधन की खबर सुनते ही शिक्षा जगत के साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मध्य विद्यालय समसा में सभी शिक्षक-शिक्षिका, बच्चो ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण रखा।

- Sponsored Ads-

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय, शिक्षक बैधनाथ दत्त झा, पंकज कुमार सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छबिलापुर के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, रोहित कुमार गुप्ता, सोहिलवाड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ऋतु कुमारी, शिक्षक गोपाल जी साह, लक्ष्मण कुमार शर्मा, सुजीत कुमार गुप्ता, अमृत कुमार, रंजीत कुमार, अंगद कुमार पंडित, मो कादिर, सेवानिवृत संस्कृत शिक्षक रामचन्द्र झा, पत्रकार पंकज कुमार झा, समसा-1 पंचायत के मुखिया डाक्टर दिनेश कुमार राय अन्य ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

मंसूरचक, बेगूसराय से आशीष भूषण 

Share This Article