बेगूसराय में गीदड़ का आतंक: नावकोठी में एक दर्जन लोगों को काटकर किया लहूलुहान, वन विभाग से मदद की गुहार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक बार फिर गीदर के आतंक ने लोगों को भयभीत कर दिया है। पूरा मामला नावकोठी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से संबंधित है। जहां गीदड़ ने हमला करके तकरीबन एक दर्जन लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। 

बताया जा रहा है कि बीते शाम जब कुछ लोग नावकोठी थाना क्षेत्र के बहीयार से पशु का चारा लाने के लिए गए थे उसी वक्त गीदड़ ने एक महिला ललिता देवी को अपना निशाना बनाया और जब अन्य लोग उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे तब गीदड़ ने काट काट कर तकरीबन आठ लोगों को जख्मी कर दिया। 

बेगूसराय में गीदड़ का आतंक: नावकोठी में एक दर्जन लोगों को काटकर किया लहूलुहान, वन विभाग से मदद की गुहार 2वही नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी निवासी अर्जुन महतो जब घर के समीप बगीचे की ओर जा रहे थे उसी क्रम में गीदड़ ने हमला कर दिया और उन्हें काट काट कर जख्मी कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक ही गीदड़ के द्वारा इलाके में लोगों पर हमला किया जा रहा है।

 वहीं अब लोगों ने वन विभाग से जान माल की सुरक्षा एवं आवारा की गीदड़ों के खात्मे का गुहार लगाया है। 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article