वीरपुर सीओ के साथ गली गलौज और जान से मारने की धमकी देने मामले में प्राथमिकी दर्ज

DNB Bharat Desk

वीरपुर अंचल कार्यालय में उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब एक बुजुर्ग ने सीओ चेंबर का दरवाजा अंदर से बंद कर सीओ वीरपुर को खुन कर देने से संबंधित धमकी के आलावे गाली गलौज देने लगा। घटना को लेकर सीओ भाई विरेंद्र के द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।

- Sponsored Ads-

आवेदन के माध्यम से सीओ भाई विरेंद्र ने थाना को बताया है कि वीरपुर पश्चिम पंचायत के महावीर राय व युगल राय शनिवार को अंचल कार्यालय आए और इसी दौरान मेरे चेम्बर्स में घुस कर भयभीत और डराने के उद्देश्य से अंदर से गेट बंद कर मुझे गाली गलौज करने लगे।गाली देने से मना करने पर सरकारी कामों में बाधा उत्पन्न करते हुए खुन कर देने से संबंधित धमकी देने लगे।

वीरपुर सीओ के साथ गली गलौज और जान से मारने की धमकी देने मामले में प्राथमिकी दर्ज 2सीओ भाई विरेंद्र ने थाना को दिए आवेदन में यह भी बताया है कि ये दोनों भाई दो तीन माह पूर्व में भी आए थे। काम किया है, किया करवाना चाहते हैं।वो साफ और अस्पष्ट नहीं बोलते हैं।उस समय में भी धमकी ये लोग दिए थे कि काम नहीं करोगे तो खुन कर देगें। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई सुरु कर दिया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article