शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फाइरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में पुलिस प्रशासन की लाख करवाई के बावजूद भी हर्ष फायरिंग का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते रात भी हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी मुनीचक गांव की है। बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित काले चंद्रपुर निवासी सुनील कुमार महतो के17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार  के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने श्रीपुर अर्जुन टोला से मामा की शादी में वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनीचक गांव में बारात आए हुए था। रात करीब 1:30 बजे जयमाला के दौरान वह आगे की कुर्सी पर बैठा हुआ था।तभी डायल-112 में काम करने वाले विजय नाम के सिपाही से पिस्टल लेकर बगल में बैठे एक शिक्षक ने गोली चलाया। जिससे गोली पैर में लगी तथा चीरते हुए निकल गई। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गया। घायल के परिजन उसे आनन-फानन में लेकर वीरपुर के किसी डॉक्टर के यहां गए।

शादी समारोह में जयमाल के दौरान हर्ष फाइरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगने से घायल 2जहां प्राथमिक उपचार के बाद आज सुबह सदर अस्पताल भेजा गया है।घायल युवक के परिजन शंभू वर्मा का कहना है कि बारात पकड़ी मुनीचक में श्याम वैद्य जी के यहां आया था। यहां जयमाला के दौरान प्रिंस के बगल में बैठे विजय नाम के सिपाही से उसके शिक्षक साथी ने पिस्टल ले लिया और गोली चला दिया। जिसमें प्रिंस के पैर में गोली लगी है। लोग जब तक कुछ समझ पाते गोली चलाने वाले वहां से फरार हो गए।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

Share This Article