जिलास्तरीय कलाबाजी प्रतियोगिता संपन्न, बन्द्वार की टीम ने किया कप पर कब्जा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के जिन्दपुर गांव में मुहर्रम पर्व को लेकर आयोजित जिला स्तरीय कलाबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान पार्षद राजीव कुमार सिंह, पूर्व मेयर डॉ आलोक कुमार अग्रवाल, डॉ राजेश रौशन, प्रमुख मीना देवी व पूर्व जिला पार्षद सुल्ताना बेगम ने संयुक्त रूप से फिता काट कर किया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीम शामिल थीं। खिलाड़ियों ने एक से बढ़ कर एक से एक कलाबाजी से दर्शकों को मुग्ध कर दिया। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बन्द्वार की टीम 89 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल कर ट्रॉफी जीत ली।

- Sponsored Ads-

85 अंकों के साथ किरतौल की टीम इस मुकाबले की उपविजेता रही। विजेता टीम व खिलाड़ियों को पूर्व मुखिया रामशंकर दास, अफरोज आलम, शिक्षक महफूज आलम व समाजसेवी अरविंद कुमार, मो आबिद, तौसीफ मिंटू, शहजादा आजम, अफरोज व वसीम ने ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में मुजफ्फरा के सुल्तान, बन्द्वार के गुड्डू, गेहूनी के अरमान और किरतौल के महफूज शामिल हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि खरमौली स्कूल के एचएम व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संत कुमार सहनी ने कहा की इस तरह का आयोजन अपने आप में बेमिसाल है। विलुप्त हो रहे इस खेल को इस तरह के आयोजन से बचाया जा सकता है। यह खेल अपनी परंपरा व संस्कृति की पहचान है।

मौके पर मो इसराफिल,फारूक, कैयुम, अजीत महतो, संजीव सिंह, सिकन्दर साहनी, मो ललन महतो, राकेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।

बीरपुर, बेगूसराय से गोपाल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article