आंध्र प्रदेश और मणिपुर के बीच हुए मुकाबले में मणिपुर की टीम ने 3-0 से आंध्र प्रदेश को हराया।
हरियाणा एवं दिल्ली के मैच में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबला में हराया। हरियाणा ने जहां 6 गोल दागे वहीं दिल्ली की टीम मात्र एक गोल कर सकी।

डीएनबी भारत डेस्क
यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में आंध्र प्रदेश एवं मणिपुर का मैच खेला गया, वहीं बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा एवं दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया। यमुना भगत स्टेडियम में आंध्र प्रदेश और मणिपुर के बीच हुए मुकाबले में मणिपुर की टीम ने 3-0 से आंध्र प्रदेश को हराया। मणिपुर की खिलाड़ी नमराम लामागंबी चानू ने 45+3 मिनट में पहला गोल किया, सेंजाम अल्वा देवी ने 67वे मिनट में दूसरा एवं क्रियनपैबम अंजू चानू ने 87वे मिनट में तीसरा गोल किया। आंध्र प्रदेश की ओर से एक भी गोल नहीं किया जा सका।
मणिपुर ने पहले हॉफ में एक गोल किया जबकि दूसरे हाफ में 2 गोल दागा। आंध्र प्रदेश की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा एवं दिल्ली के मैच में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबला में हराया। हरियाणा ने जहां 6 गोल दागे वहीं दिल्ली की टीम मात्र एक गोल कर सकी।
हरियाणा की तरफ से कप्तान पूजा ने 16वे मिनट में पहला गोल दाग दिया, दीपांशी ने 24 एवं 39 में मिनट में दूसरा एवं तीसरा गोल किया गया, इसके बाद संध्या ने 45+1 मिनट में चौथा गोल दागा, पुनः विपांशी ने 67वें मिनट में पांचवा गोल दागा, और अंत में कप्तान पूजा के द्वारा 74वे में मिनट में छठा गोल किया गया।
वहीं दिल्ली की तरफ से मात्र एक गोल गीतिका नेगी ने 29वें मिनट में किया।हरियाणा की खिलाड़ी विपांशी को 45+1 मिनट में येलो कार्ड दिया गया तथा दिल्ली की कप्तान याना सिंह को 80में मिनट में मैच रेफरी ने येलो कार्ड दिया।
हरियाणा ने पहले हॉफ में ही 4 गोल किए, जबकि दिल्ली की टीम पहले हाफ में एक गोल किया। 2nd हाफ में हरियाणा ने दो गोल किए, वही दिल्ली एक भी गोल नहीं कर सकी। मैच समाप्त होने के बाद जिला पदाधिकारी बेगूसराय श्री तुषार सिंगला, खेल पदाधिकारी ऐश्वर्य कश्यप सहित अन्य पदाधिकारियो एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौसला अफजाई किया।
मंगलवार को पुरुष वर्ग में 4 मुकाबले खेले जाएंगे ग्रुप ए में उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल का मैच सुबह सात बजे यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा तथा बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में मेघालय एवं चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा।
वहीं शाम चार बजे यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में ग्रुप बी का मैच बिहार एवं मिजोरम के बीच, बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में दिल्ली एवं झारखंड के बीच मैच खेला जाएगा ।
डीएनबी भारत डेस्क