प्रशांत किशोर एक सामाजिक क्रांतिकारी नेता हैं – सुरेन्द्र सहनी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार की बदहाली का कारण हम लोग हैं। तभी तो सामाजिक क्रांतिकारी नेता प्रशांत किशोर ने बिहार बदलाव को लेकर पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगो को जागरूक कर रहे हैं। बिहार को गर्त में मिलाने के लिए सभी दलों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा है। उक्त बातें महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीहट के मैदान में जनसुराज संयोजक केन्द्रीय निर्वाचन कमिटी सह तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी आर एन सिंह के द्वारा आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जनसुराज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र साहनी ने कहा।

प्रशांत किशोर एक सामाजिक क्रांतिकारी नेता हैं - सुरेन्द्र सहनी 2उन्होंने कहा जनसुराज ही जनता को हक दिलवाएगा, बिहार का एक मात्र विकल्प जनसुराज है।इस अवसर पर जनसुराज संयोजक केन्द्रीय निर्वाचन कमिटी सह तेघड़ा विधानसभा के भावी प्रत्याशी आर एन सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ , बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को लेकर बिहार में बदलाव की जरूरत है। बिहार में बेहतर पढ़ाई नहीं होती है। बिना घूस का कोई भी काम नहीं होता है। उन्होंने कहा बिहार के नौ करोड़ से अधिक लोग बिहार का बदलाव चाह रहे हैं। आपने सभी दलों को देख लिया है अब जनसुराज को अपनाकर देखें। बिहार में बदलाव दिखेगा। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। गौरवशाली इतिहास को वापस लाना है।

बिहार की राजनीति बदलेगी तो पूरे भारत का माहौल बदलेगा। उन्होंने कहा कि मल्हीपुर के किसानों की भूमि को हर हाल में किसानों को वापस दिलवाकर रहेंगे। बिहार बदलाव सभा की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य विजय कुमार चौधरी ने किया। जबकि संचालन दिलिप कुमार एवं वार्ड पार्षद चंदन कुमार ने किया।इस अवसर पर अनुमंडल अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अरविन्द कुमार राय ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है। सभी जाति धर्म से ऊपर उठकर जनसुराज को वोट दें।

प्रशांत किशोर एक सामाजिक क्रांतिकारी नेता हैं - सुरेन्द्र सहनी 3सभा को मुखिया रामाश्रय निषाद, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन, अशोक कुमार सोलंकी, कमल पासवान, श्याम नंदन सिंह कंपनी सहित अन्य ने संबोधित किया।इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने जनसुराज की सदस्यता ग्रहण किया। सभी को माला और गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वीणा देवी, गिरिजा देवी, विशंभर प्रसाद सिंह, हीरालाल ठाकुर, शेखर पासवान, मो अनवर, सुनील सिंह, विपिन मिश्रा, राजीव कुमार, गोविंद कुमार, सुरेन्द्र सिंह, प्रमोद साह, जयप्रकाश कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद थे।

Share This Article