नालंदा जिला एवं बिहारशरीफ नगर जदयू का एक दिवसीय संगठनिक समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन

DNB Bharat

नालंदा जिलावके बिहारशरीफ के गढ़पर इलाके में हुई बैठक।

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार को गढ़पर पर इलाके में नालन्दा जिला जदयू एवं बिहार शरीफ नगर जदयू का एक दिवसीय संगठनीक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी एवं प्रमंडलीय प्रभारी के अलावे कई प्रबुद्ध कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित हुए।

- Sponsored Ads-

बैठक के दौरान जेडीयू नेता भवानी सिंह ने कहा कि आगामी 2024 का लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ता एक्शन मोड में आ चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का काम करके जो एक नया आयाम पर पहुंचाया है। उनके द्वारा किए गए सभी विकास कार्यों को हर जनता के घर-घर तक पहुंचाना है और आने वाले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है।

प्रमंडलीय प्रभारी प्रोफेसर संतोष दास ने कहा कि हमारे पार्टी का कोई भी उम्मीदवार इस बार चुनाव में किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके मद्देनजर पार्टी को पंचायत स्तर पर विस्तार करते हुए बूथ स्तर तक मजबूत करने का काम किया जाएगा। गांव में संसद लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्यों बताने का काम किया जाएगा। केंद्र सरकार की जो जनविरोधी नीतियां है उसको भी लोगों के बीच हमारे कार्यकर्ता उजागर करने का काम करेंगे।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article