लखीसराय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

DNB Bharat

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लखीसराय व सूर्यगढ़ा के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित नगर निकाय प्रतिनिधियों एवं ताइक्वांडो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता अमीषा पटेल को भी किया सम्मानित।

डीएनबी भारत डेस्क 

लखीसराय स्थानीय नगर परिषद सभागार में गुरुवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के हाथों लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा नगर निकाय से नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लेकर देर शाम तक भीड़ जमी रही। जनप्रतिनिधि दोपहर बाद तीन बजे ही पहुंचने लगे थे और लगभग तीन घंटे तक सांसद के आने का इंतजार करते रहे। ठंड में सबों को घर लौटने की चिंता भी सता रही थी।

- Sponsored Ads-

लखीसराय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 2

सांसद राजीव रंजन सिंह शाम 5. 50 बजे पहुंचे। फिर सम्मान कार्यक्रम का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे पहले सूर्यगढ़ा के मुख्य पार्षद रूपम देवी एवं उप मुख्य पार्षद बालेश्वर सिंह को सम्मानित किया गया। फिर बारी-बारी से वार्ड वार सभी 26 पार्षदों को अंगवस्त्र, डायरी एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। इसके बाद लखीसराय के मुख्य पार्षद अरविंद पासवान एवं उप मुख्य पार्षद शिव शंकर राम, वार्ड पार्षद सुरेंद्र मण्डल, रामदुलारी देवी सहित सभी 33 नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बारी-बारी से सम्मानित किया गया।

लखीसराय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 3

सांसद ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत और नए वर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस कार्यक्रम में उपमुख्य पार्षद की पत्नी पार्वती देवी एवं जिला जदयू अध्य्क्ष रामानंद मंडल की पत्नी नीलम देवी, ताइक्वांडो खेल की राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल विजेता रही अमीषा पटेल को भी सम्मानित किया गया। मौके पर लखीसराय के मुख्य पार्षद अरविंद पासवान, उप मुख्य पार्षद शिव शंकर राम एवं जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सम्मानित किया।

लखीसराय में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए सांसद सह जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह 4

कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ देखी गई।
सांसद के कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। सांसद के पहुंचने पर कार्यकर्ता उनके सम्मान में नारे लगाते देखे गये। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिप अध्यक्ष राम शंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू, अशोक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लखीसराय संवाददाता सरफराज आलम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article