खोदावंदपुर प्रखंड के चार ग्रामीण पीसीसी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

DNB Bharat

लगभग 55 लाख रूपये से 04 ग्रामीण पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास चेरियाबरियारपुर विधायक राजवंशी महतो ने किया

डीएनबी भारत डेस्क 

चेरियाबरियारपुरा विधायक सह विधान मंडल सचेतक राजवंशी महतो ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की विधायक कोष से खोदावंदपुर प्रखंड में चार ग्रामीण पीसीसी सड़क का शिलान्यास बुधवार को किया। इनमें सागी पंचायत के वार्ड नं 13 में ठाकुर टोल से मिल्की सीमा आरईओ रोड तक 14 लाख 69 हजार की राशि से, दौलतपुर पंचायत के मोहनपुर गांव में मुख्यपथ से पानी टंकी होते हुए अयोध्या प्रसाद के घर तक 14 लाख 87 हजार की राशि,

- Sponsored Ads-

बरियारपुर पश्चमी पंचायत में गोरबद्दा पीपल पेड़ के नजदीक से पुलिया की ओर जाने वाली पथ में 12 लाख 87 हजार की राशि तथा इसी पंचायत में सत्य नारायण यादव के घर से पुलिया की ओर जाने वाली संपर्क पथ में 12 लाख 85 हजार की राशि से स्वीकृत राशि से पीसीसी संपर्क पथ का शिलान्यास किया । सभी योजनाओं का कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण विकास प्रमंडल 02 बखरी को बनाया गया है।

मौके पर स्थानीय मुखिया इरशाद आलम, उमा कुमार चौधरी, बाबू प्रसाद वर्मा, प्रखंड राजद अध्यक्ष जियाउर्रहमान उर्फ शैफी, विधायक प्रतिनिधि विजय कुशवाहा, छौड़ाही प्रमुख सतीश कुमार, पूर्व राजद अध्यक्ष त्रिवेणी महतो, उपप्रमुख नरेश पासवान,  व्यपारमंडल अध्यक्ष भारत भूषण, राजद कार्यकर्ता झुना सिंह, ऋषि कुमार, मो शकील, ग्रामीण बीरेंद्र झा, उमेश गुप्ता, राम बाबू यादव, पूर्व पंसस मो गुलदीश, अशोक पासवान, अशोक महतो सहित ग्रामीण मौजूद थे।

उद्घाटन के क्रम में जाने के दौरान उत्क्रमित मध्यविद्यालय मिर्जापुर स्थित जर्जर भवन का विधायक ने निरीक्षण किया। जहां ग्रामीणों द्वारा विद्यालय के जर्जर भवन की मरम्मती तथा गेट और चाहरदिवारी निर्माण का मांग किया गया। जिसपर विधायक ने ग्रामीणों को आवश्यक पहल का आश्वासन दिया।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article