डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय-वीरपुर-संजात पथ पर कारीचक-हसनपुर चौक के पास रविवार की रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में सहुरी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी राजमिस्त्री रंजन पासवान की दर्दनाक मौत हो गई।वह स्वर्गीय विरंची पासवान का 35 वर्षीय पुत्र था।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि वह युवक अपने ही गांव के एक अन्य साथी गौरव कुमार के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर बेगूसराय जा रहा था।

इसी दौरान वह कारीचक हसनपुर चौक के समीप पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दिया।आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।वही साथी बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक युवक बेंगलुरु में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था।जिससे परिवार का भरण पोषण होता था।उसके चले जाने से अब चार नाबालिग बेटियों,दो पुत्रों व पत्नी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।थानाध्यक्ष रबिन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट