खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के अतरामचक गांव में खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि 9 साल का अनुराग कुमार गांव के ही पास बड़की मशानी के पास पानी भरे गड्ढे के किनारे खेल रहा था।

- Sponsored Ads-

इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी भरे गड्ढे में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा ने बताया कि बड़की मसानी के पास प्राथमिक विद्यालय वंश गोपालपुर का भवन का निर्माण हो रहा है। उसी को लेकर जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की गई थी।

खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत 2जिसके कारण इसके आसपास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और जिस में बरसात का पानी जमा हो गया है। कहीं ना कहीं संबेदक के द्वारा लापरवाही बरती गई है। जिसका खामियाजा 9 साल के अनुराग कुमार को भुगतना पड़ा। फिलहाल बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article