लगातार बारिश से बिहार शरीफ में पचाने नदी उफान पर, शहरी क्षेत्र में मडराया बाढ़ का खतरा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

झारखंड से 1 लाख 15000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नालंदा जिले की कई नदियों में उफान आ गया है। नालंदा जिले के लोकायन जीराईन पंचाने समेत कई नदियों का जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई है। कई जगह से तटबंध टूटने की भी खबरें सामने आ रही है।

लगातार बारिश से बिहार शरीफ में पचाने नदी उफान पर, शहरी क्षेत्र में मडराया बाढ़ का खतरा 2जबकि बिहार शरीफ शहरी क्षेत्र में कई जगह पर पानी सड़क के ऊपर से बह रहा है। हालांकि प्रशासन के द्वारा लगातार माइकिंग के सहारे निचले एरिया में रहने वाले लोगों को संभावित बाढ़ को लेकर सावधान कर रही है। पंचाने नदी में अचानक आई ऊफान के कारण आशानगर हबीवपुरा सलेमपुर सोहसराय अड्डापर बसारबीघा मुख्य मार्ग पर पानी चढ़ गया है। प्रशासन के द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से इन सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

लगातार बारिश से बिहार शरीफ में पचाने नदी उफान पर, शहरी क्षेत्र में मडराया बाढ़ का खतरा 3वही लोकॉइन नदी का जलस्तर बढ़ने से चिकसौरा हिल्सा एकंगरसराय जैसे इलाकों में तटबंध टूटने की बात सामने आ रही है। जिलाधिकारी कुंदन कुमार आपदा प्रबंधन के पदाधिकारी के साथ लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जानकारी ले रहे हैं। वहीं रविदास टोला के स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि देर रात से रविदास टोले के कई घरों में पानी घुसने के कारण लोग दहशत में है।

लगातार बारिश से बिहार शरीफ में पचाने नदी उफान पर, शहरी क्षेत्र में मडराया बाढ़ का खतरा 4कोई भी अधिकारी इनकी सुदबुध तक लेने नहीं पहुंचा है हमलोग रात में भगवान भरोसे ही रहते है। वो अचानक नदियों का जलस्तर बढने से  महादलित टोले में गंदगी का अंबार हो गया है और बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है।वही गिरियक प्रखंड के सकरी नदी पर बना तटबंध भी जलस्तर बढ़ने के कारण काफी कमजोर हो गया जिससे आस पास के ग्रामीण काफी सहमे हुए है।

Share This Article