आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया नागपंचमी का त्योहार

DNB Bharat Desk

भगवानपुर:प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को पुरी आस्था और श्रद्धा के साथ नाग पंचमी का त्योहार मनाया गया। उक्त अवसर पर प्रखंड क्षेत्र स्थित विभिन्न विषहरी माता के स्थान में पुर्ण विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की तथा झांप व दूध लावा चढ़ाया। सोमवार को विभिन्न बिषहरी माता के मंदिरों में जगरणा कार्यक्रम किया गया।

 नागपंचमी को लेकर आज़ सुबह से ही लोग कटहल का कुआ, पत्ता,कुश,नीम का पत्ता का इंतजाम करने में जुटे हुए थे। उक्त अवसर पर सभी हिन्दू घरों में खीर पुड़ी पकवान भी बनाये गये। मंदिरों के आलावा घरों में भी कूल देवता को खीर पुड़ी भोग लगाते हुए नागदेवता को दूध लावा चढ़ाया गया। 

उक्त अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के संजात महादेव स्थान,कारुटोल, लखनपुर,अतरुआ , समस्तीपुर सहित अन्य गांवों में स्थित माता बिषहरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं संजात महादेव स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। 

यहां दशकों से मां की पुजा होती है।कारुटोल में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है।कारण उपरोक्त दोनों स्थानों में भगत अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं तथा दर्जनों सांप दिखाते हैं।

Share This Article