लखीसराय अनुमंडलाधिकारी ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

DNB Bharat

छठ व्रत करने वाले एवं घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा व्यवस्था एवं साफ सफाई को लेकर एसडीओ लखीसराय दिखे सख्त।

डीएनबी भारत डेस्क 

लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा का आरंभ नहाय खाय के साथ हो गया। जिसके दुसरे दिन आज खरना है । इसमें नियम -निष्ठा का खास ख्याल रखा जाता है। प्रकृति और संस्कृति से जुड़े छठ पर्व में लखीसराय जिले के विभिन्न घाटों पर साफ सफाई, चेंजिंग रूम, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल टीम की तैनाती व जेसीबी मशीन से घाटों को व्यवस्थित एवं सुदृढ़ करने का कार्य अनुमंडलाधिकारी लखीसराय के निर्देश पर जोर -शोर से किया जा रहा है। छठ वर्तियों को कोई कष्ट, परेशानी नहीं हो इसको लेकर प्रशासन इस बार काफ़ी तत्पर है।

- Sponsored Ads-

लखीसराय अनुमंडलाधिकारी ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश 2

वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर लखीसराय सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरिक्षण किया तथा घाटों की सुरक्षा तथा सुदृढ़ व्यवस्था को लेकर अधीनस्थ पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिये। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारिय संजय कुमार ने कहा प्रकृति और संस्कृति का महापर्व छठ को लेकर प्रशासनिक स्तर से छठ वर्तियों की सुरक्षा और हर संभव समुचित व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास कर रही है ।मौके पर लखीसराय की सदर बीडीओ ममता प्रिया भी मौजूद थी।

लखीसराय संवाददाता सरफराज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article