खरना संपन्न,अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुटे छठव्रती

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में लोक आस्था का चार दिनी महापर्व छठ व्रत के दूसरे दिन बुधवार को रात्रि समय व्रतियों ने खीर पुरी का प्रसाद तैयार कर दाता दीनानाथ को समर्पित करते हुए खरना अनुष्ठान का महाप्रसाद ग्रहण किया । अपने कुटुंबों के बीच भी प्रसाद का वितरण किया। इस प्रकार खरना अनुष्ठान संपन्न हुआ।

अब से 48 घंटे का निर्जला उपवास कर छठवृत्ति द्वारा आज गुरुवार को संध्या समय अस्ता चल गामी सूर्य को प्रथम अर्घ समर्पित किया जाएगा । शुक्रवार के सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ अर्पण करने के पश्चात पारण अनुष्ठान के साथ ही लोक आस्था का चार दिवसीय यह महापर्व संपन्न हो जाएगा । लोक अआस्था और प्रकृति पूजा के इस महापर्व को लेकर संपूर्ण वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया है।

- Sponsored Ads-

संपूर्ण माहौल शारदा सिन्हा के छठ लोकगीतों से गूंजायमान मन  है ।मानो लोग उन्हें श्रद्धांजलि समर्पित कर रहे हो। ऊंच नीच ,अगर पिछड़ा, अमीर गरीब ,तमाम भेदभाव नष्ट हो गए हैं। और सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर प्रकृति के उत्सव को मनाने में तल्लीन हो गए हैं जिससे माहौल भक्ति में हो गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article