वीरपुर में अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण करते मां और पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

वीरपुर पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कारीचक से मां और पुत्र को अवैध रूप से देशी शराब निर्माण करते मौके पर से गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर आगे कि कारवाई के लिए जेल भेज दिया है।

वीरपुर में अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण करते मां और पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 2इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कारीचक निवासी भोला चौधरी की पत्नी मीरा देवी और पुत्र दिपक चौधरी मां बेटा अवैध रूप से देशी शराब खरीद बिक्री करने के लिए अवैध रूप से निर्माण कर रहा है।

वीरपुर में अवैध रूप से देशी शराब का निर्माण करते मां और पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल 3सुचना की सत्यापन और छापेमारी के लिए पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार,एएसआई डेविड हादसा और प्रमा पासवान के साथ  सशस्त्र पुलिस बल और ग्राम रक्षा दल के धिरज कुमार को भेजा गया। उक्त पदाधिकारियों के द्वारा छापेमारी में 30 लीटर तैयार देशी शराब के अलावे गैस सिलेंडर,चुल्हा, अन्य उपकरण के साथ मां और पुत्र को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article