नालंदा: जमीनी विवाद में रवि यादव को गोली मारकर हत्या,काठी पुल के पास मिला शव

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा में एक बार फिर से शनिवार को डबल मर्डर से पूरा जिला थर्रा उठा। महज ढाई घंटे के अंदर एक सरकारी नर्स और एक युवक की हत्या से पूरे जिले में सनसनी फैल गई। पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के डोइया गांव में ढाई बीघा जमीन के विवाद अपने ही रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। नर्स जब अपने खेतों की तरफ जा रही थी तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। अभी इस घटना की गुत्थी सुलझी भी नहीं थी कि महज ढाई घंटे में नगरनौसा थाना क्षेत्र के बडीहा गांव के काठी पुल के पास एक युवक रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना के पीछे परिजनों ने जमीनी विवाद को बताया है।

नालंदा: जमीनी विवाद में रवि यादव को गोली मारकर हत्या,काठी पुल के पास मिला शव 2बताया जाता है कि रवि यादव अपराधिक इतिहास है, 10 साल पहले उस समय के तत्कालीन नगरनौसा थानाध्यक्ष अवधेश कुमार की इसी रवि यादव ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 18 सितंबर 2015 में नगरनौसा के तत्कालीन थानाध्यक्ष अवधेश कुमार बडीहा गांव में जमीन विवाद में राम उचित यादव और कपिल यादव के बीच गोलीबारी के विवाद को लेकर थानाध्यक्ष दलबल के साथ बडीहा गांव में छापेमारी करने गए थे तभी रवि यादव ने थानाध्यक्ष के ऊपर गोली चला दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। जिसके बाद वह जेल में बंद था। इसी साल छूट कर बाहर जेल से बाहर आया है।

नालंदा: जमीनी विवाद में रवि यादव को गोली मारकर हत्या,काठी पुल के पास मिला शव 3बताया जाता है कि आज रवि यादव जनता दरबार में जमीन के विवाद को लेकर गया था। जनता दरबार से जब वह घर लौट रहा था तभी रास्ते में काठी पुल के पास बदमाशों ने उसे घेर लिया। दोनों पर सीने और गले में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रवि यादव और रामुचित यादव के बीच 20 साल से 25 बीघा जमीन का विभाग चल रहा था। आज फैसला रवि यादव के पक्ष में आया था जिसके बाद उसकी गोली मारी गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी मौके पर पहुंचकर छानबीन करना शुरू कर दिया। वहीं हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले में घेराबंदी करते हुए दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल घटना की जांच के लिए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है।

Share This Article