नालंदा: आपसी रंजिश में कंपाउंडर की हुई हत्या, हत्या के बाद शव को कुआं में फेका

DNB Bharat Desk

तीन दिनों से लापता था कंपाउंडर एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अमनार खास की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

एकंगरसराय थाना क्षेत्र के अमनार खास जगाई गांव में कुएं से तीन दिन से लापता एक व्यक्ति का शब्द बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रामलखन प्रसाद के 39 वर्षीय पुत्र राजेश रौशन के रूप में की गई है। मृतक के परिजन आपसी रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

नालंदा: आपसी रंजिश में कंपाउंडर की हुई हत्या, हत्या के बाद शव को कुआं में फेका 2मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले तीन दिनों से लापता थे। परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। शनिवार सुबह गांव से उत्तर कुएं में शव मिला। परिजनों के अनुसार गांव में खुलेआम शराब मिलती है। जिसके कारण गांव में बाहरी लोगों का आना-जाना लगा हुआ रहता है।

- Sponsored Ads-

नालंदा: आपसी रंजिश में कंपाउंडर की हुई हत्या, हत्या के बाद शव को कुआं में फेका 3कुछ दिनों पूर्व एकंगरसराय के रहने वाले कुछ लोगों से गांव में कहासुनी हो गई थी। परिजनों को शक है कि इसी विवाद को लेकर उनकी हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article