बेगूसराय में उम्मीदवार की चार पहिया वाहन चोरी करने का प्रयास

DNB Bharat Desk

गाड़ी में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र को खोल लिया एवं उनके बैनर को फाड़ कर फेंक दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान चोरों के द्वारा उम्मीदवार की चार पहिया वाहन चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 11 बाघी निवासी वार्ड पार्षद उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि जिस समय उनकी गाड़ी चुनाव प्रचार में गई हुई थी तो चोरों ने पूरी गाड़ी चोरी करने का प्रयास किया। बेगूसराय में उम्मीदवार की चार पहिया वाहन चोरी करने का प्रयास 2लेकिन जब गाड़ी ले भागने में असफल रहे तो गाड़ी में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र को खोल लिया एवं उनके बैनर को फाड़ कर फेंक दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चुनावी रंजिश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया या फिर चोरों के द्वारा गाड़ी को अन्यत्र बेचने के लिए चोरी की जा रही थी। फिलहाल पीड़ित उम्मीदवार के द्वारा नगर थाने में लिखित रूप से शिकायत की गई है । पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article