बिहार शरीफ के टाउन हॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बिहार शरीफ के टाउन हॉल में सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बढ़े हुए पेंशन राशि अंतरित कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार विधायक डॉ जितेंद्र प्रेम मुखिया एमएललसी रीना यादव मौजूद रहे।

बिहार शरीफ के टाउन हॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन 2इस मौके पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा की सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाले पेंशन को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए किया गया जो जून माह से लागू किया गया है और आज सभी पेंशनधारियों के खाते में राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया गया है। यह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐतिहासिक फैसला है। सरकार का अपना दायित्व है कि समाज के बुजुर्ग दिव्यांग एवं असहाय लोगों की मदद की जाए।

बिहार शरीफ के टाउन हॉल में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि अंतरण कार्यक्रम का प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया उद्घाटन 3उन्होंने कहा इस बढ़ी हुई राशि से विधवा ,दिव्यांग,और बुजुर्व को काफी राहत मिलेगी और सम्मान के साथ रहने का सहारा मिलेगा। वहीं अस्थावां नगर पंचायत परवलपुर नगर पंचायत में भी सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अस्थावां नगर पंचायत में मुख्य पार्षद लाडली सिन्हा की ओर से सभी पेंशनधारियों के बीच अंग वस्त्र का वितरण किया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article