नालंदा: नूरसराय पुलिस की बड़ी कारवाई, गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो हाइवा ट्रक से लगभग 8 हजार लीटर विदेशी शराब किया बरामद

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नूरसराय थाना पुलिस के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 8 हजार लीटर विदेशी शराब को जब्त किया है। दरअसल नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि झारखंड के रास्ते धनियावाँ की ओर हाइवा ट्रक के अंदर गिट्टी में छुपा कर विदेशी शराब ले जाया जा रहा है, 

नालंदा: नूरसराय पुलिस की बड़ी कारवाई, गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो हाइवा ट्रक से लगभग 8 हजार लीटर विदेशी शराब किया बरामद 2पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 पर सघन वाहन चेकिंग के क्रम में दोनों हाइवा ट्रक को जप्त किया। हालांकि पुलिस को देखकर शराब तस्कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। दोनों ट्रक की जब तलाशी ली गई तो गिट्टी में छुपा कर विदेशी शराब रखा हुआ था। 

नालंदा: नूरसराय पुलिस की बड़ी कारवाई, गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो हाइवा ट्रक से लगभग 8 हजार लीटर विदेशी शराब किया बरामद 3पुलिस ने दोनों हाईवे ट्रक से लगभग 8000 लीटर विदेशी शराब एवं बियर को बरामद किया। जिसकी बाजार में कीमत लगभग सवा करोड रुपए बताई जाती है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नूरसराय पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। 

नालंदा: नूरसराय पुलिस की बड़ी कारवाई, गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान दो हाइवा ट्रक से लगभग 8 हजार लीटर विदेशी शराब किया बरामद 4इस मामले में दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से दो मोबाइल दो जीपीएस भी बरामद हुई है। गिरफ्तार तस्कर झारखंड और जमुई का रहने वाला है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article