न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

DNB Bharat Desk

तेयाय ओपी पुलिस ने समस्तीपुर व नवादा गांव में विभिन्न मामले में फरार चल रहे आरोपी  के घर शुक्रवार को इश्तेहार चिपकाया है। न्यायालय से जारी आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।तेयाय ओपी अध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 435/22 गबन मामले के आरोपी समस्तीपुर निवासी अनिल कुमार पटेल एवं कांड संख्या 194/18 में मारपीट मामले का आरोपी नवादा निवासी वासु शर्मा फरार चल रहा है।

- Sponsored Ads-
न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार 2

पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी के बाद भी वह पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा है। न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार को आरोपी के घर चिपकाया गया है। यदि कुछ दिनों में थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नही किया तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की- जप्ती की कार्रवाई की जायेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article