साहित्यकार केदारनाथ सिंह की 88 वीं जयंती पर सिमरिया में कवि सम्मेलन में देर रात तक झूमते रहे श्रोता

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के सुपुत्र साहित्यकार केदारनाथ सिंह की 88 वीं जयंती पर बीते देर शाम सिमरिया स्थित दिनकर आवास पर एक कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन की शुरूआत में आकाशवाणी के प्रसिद्ध संगीतकार सीताराम सिंह ने बटोही धीरे-धीरे गा को स्वरवद्ध सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया साथ ही साथ तालियों की गड़गड़ाहट बटोर लिया।

- Sponsored Ads-

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनीताभ ने अच्छे दिन के इंतजार, इंतजार ही रहा, दिन बरस गुजर गए इंतजार ही रहा को सुनाकर श्रोताओं का दिल जीत लिया। नालंदा से आए मशहूर मगही कवि जयराम देवसपुरी ने हास्य व्यंग्य की कविताओं को सुनाकर लोगों को खूब गुदगुदाया। खिचड़ी खा-खा बच्चा सब पहलवान हो रहल, अब त स्कूल महतो जी के दलान भे रहल को सुनाया। तीन ताल पर बगुला नाचे, चार ताल पर कौआ, चौवा पर नाचे धर-धर कुर्सी के सब पौवा को सुनाकर वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर करारा चोट किया। वहीं दूसरे मगही कवि नरेन्द्र नेपुरिया ने ननदो हम पिनहबो झुनझुन पायल जैसी श्रृंगार रस की कविताएं सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी।

साहित्यकार केदारनाथ सिंह की 88 वीं जयंती पर सिमरिया में कवि सम्मेलन में देर रात तक झूमते रहे श्रोता 2कवयित्री शगुफ्ता ताजवर ने मेरी चुप्पी से तुम्हारे गुनाह कम नहीं होंगे कविता सुनाकर सत्ता के खिलाफ एक प्रश्न खड़ी कर दी। कवि पुष्कर प्रसाद सिंह ने जनता पुलिस के बीच बड़ा ही गड्ढ़ा है वहीं थाने में अपराधी का अड्डा है सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए प्रवीण प्रियदर्शी ने गांव-गांव में बने विधायक, हर टोले से मुखिया कविता को सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कवि सम्मेलन में जसम के राज्य उपाध्यक्ष दीपक सिन्हा, देवेन्द्र कुंवर, डॉ. संजय भारद्वाज, ललन लालित्य, श्यामनंदन निशाकर, कमल वत्स, संजीव फिरोज, विनोद बिहारी, प्रियव्रत कुमार, अमन कुमार आदि ने काव्य पाठ किया। कार्य़क्रम के प्रारंभ में आगत अतिथियों ने साहित्यकार केदार नाथ सिंह के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण किया।

वहीं दिनकर स्मृति विकास समिति के द्वारा आगत कवियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत समिति के कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन विश्वंभर सिंह ने किया। दिनकर न्यास समिति के संयोजक नीरज कुमार ने कहा कि दिनकर की रचनाओं को देश ही नहीं विदेश तक भी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सिमरिया का नाम हर कार्यक्रम से जोड़ा जाता है।

साहित्यकार केदारनाथ सिंह की 88 वीं जयंती पर सिमरिया में कवि सम्मेलन में देर रात तक झूमते रहे श्रोता 3वहीं साहित्यकार केदारनाथ सिंह के सुपुत्र ऋत्विक उदयन ने कहा कि बाबा की रचनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है। सिमरिया से अगाध प्रेम व सहयोग मिल रहा है। मौके पर कृष्ण कुमार शर्मा, कपिलदेव सिंह, भाजपा नेता शंभु सिंह, कृष्णनंदन पिंकू, कल्पना सिंह, प्रदीप कुमार, अमर कुमार, गौरव भारद्वाज, जितेन्द्र झा, अश्विनी कुमार, राजेन्द्र राय एवं लक्ष्मणदेव कुमार समेत कई अन्य ग्रामीण बुद्धिजीवी मौजूद थे।

Share This Article