बरौनी प्रखंड में द्वादश कर्म के अवसर पर विद्यालय में तिथि भोज का किया आयोजन

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चकबल्ली में मध्याह्न भोजन के तहत तिथि भोजन का आयोजन किया गया। नूरपुर पंचायत के वार्ड 12 चकबल्ली निवासी शिक्षक मिथिलेश कुमार की मां सावित्री देवी के द्वादश कर्म के अवसर पर तिथि भोज के आयोजन में विद्यालय के बच्चों के साथ -साथ अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

- Sponsored Ads-

बरौनी प्रखंड में द्वादश कर्म के अवसर पर विद्यालय में तिथि भोज का किया आयोजन 2इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार ने कहा कि हम सबों को भी ऐसा युगांतकारी, परिवर्तनकारी एवं क्रांतिकारी पहल करना चाहिए ताकि समाज में मृत्यु-भोज का स्वरूप एवं संदेश दोनों सकारात्मक हो। तिथि भोज में शिक्षक संघ के प्रधान सचिव राम कल्याण पासवान, प्रखण्ड सचिव अनिल शर्मा, रवि कुमार, लेखापाल कुंदन कुमार,

बरौनी प्रखंड में द्वादश कर्म के अवसर पर विद्यालय में तिथि भोज का किया आयोजन 3एमडीएम प्रभारी भुवनेश्वर रजक, शाखा प्रबंधक  नीरज कुमार, महना मुखिया शंकर पंडित, रंजीत कुमार, शिक्षक नवीन कुमार, गोविंद कुमार, इमरान आलम, विद्यालय प्रधान बरूण कुमार, राजन कुमार, सुबोध कुमार, राघवेन्द्र कुमार, सुदर्शन कुमार, विजय कुमार, शंभु कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article