कैमूर: मोहनियां महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रोफेसर को मिला जान से मारने की धमकी

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

महाराणा प्रताप कॉलेज मोहनिया का विवाद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, कॉलेज के फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मण शरण सिंह को असामाजिक तत्व द्वारा मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई है। शिक्षा जगत के लोग इस पर काफी चिंतित हो गए हैं, उच्च शिक्षा से जुड़े प्राध्यापक इस तरह की घिनौनी हरकत के खिलाफ एकजुट होते दिखाई दे रहे हैं।इस संबंध में प्रोफेसर के आवेदन पर स्थानीय थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कैमूर: मोहनियां महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रोफेसर को मिला जान से मारने की धमकी 2दर्ज एफआईआर के अनुसार प्रोफेसर एसडीएम के कक्ष में बैठे थे उसी समय आशुतोष सिंह उर्फ तन्नू सिंह ने मोबाइल पर उनकी खोपड़ी खोल देने की धमकी दी उसने कॉलेज के मामले में हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी देते हुए महाविद्यालय के मामले से दूर रहने को कहा। 

कैमूर: मोहनियां महाराणा प्रताप कॉलेज के प्रोफेसर को मिला जान से मारने की धमकी 3प्रोफेसर को धमकी देने का ऑडियो क्लिप शहर में तेजी से हो रहा है वायरल इस संबंध में पूछने पर एस डी पी ओ प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रोफेसर के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई हैं अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी किया जा रहा है नंबर पर जांच किया जा रहा है तो नंबर स्विच ऑफ बता रहा है अभियुक्त को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ किया जाएगा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article