वीरपुर में जुआ खेलने में एक की मौत मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हांथ खाली

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह पर पंचायत के वार्ड नं 4 मल्हडीह गांव स्थित खरीहंन्ना गाच्छी में 23 मई गुरुवार को दिनदहाड़े लगभग दो बजे में जुआ खेलने के दौरान किसी बात को लेकर गोली चल गई थी। जिससे डीह नीवासी सिकेंद्रर सिंह के 28 वर्षीय पुत्र राकेश सिंह उर्फ तुफानी सिंह का मौके पर ही मौत हो गया था।यह खबर तब जंगल में आग लगने की तरह फैल गई थी। सेकरों की संख्या में ग्रामीण जमा हो गए थे।

- Sponsored Ads-

ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना वीरपुर थाना को दिया गया था । वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने घटना की सूचना सदर डीएसपी -2  भास्कर रंजन को देते हुए दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की तहकीकात भी किए थे।तब डीएसपी भास्कर रंजन व थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने मौजूद लोगों से वादा करते हुए कहा था कि घटना में जो लोग संलिप्त होगें उसे पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेंगे।

वीरपुर में जुआ खेलने में एक की मौत मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हांथ खाली 2तब लोगों में भरोसा जगा था कि पुलिस निष्पक्ष जांच के आधार पर बदमाशों को पकड़ जल्द ही सलाखों के अंदर करगी। लेकिन अब डीह पर पंचायत के आम नागरिकों समेत पीड़ित परिवार को घटना के दस दिन बाद भी कोई कारवाई पुलिस के द्वारा नहीं किए जाने और घटना में संलिप्त बदमाशों को गांव में घूमते रहने से भरौसा उठने लगा है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article