डीएनबी भारत डेस्क
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछ्वाड़ा परिसर में शनिवार को आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सेविकाओं जागरुकता अभियान चलाकर आगामी 9 जुलाई को होने वाले आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर लोगो से अपील की। आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सेविकाओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जागरूकता अभियान शुरू करते हुए पुराने प्रखंड कार्यालय के रास्ते बाल विकास परियोजना के रास्ते प्रखंड संसाधन केन्द्र, मनरेगा कार्यालय होते हुए प्रखंड कार्यालय के रास्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा परिसर में समाप्त किया ।

रास्ते में कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जागरूकता अभियान को लेकर बिहार राज्य आशा संध के प्रदेश उपाध्यक्ष सरीता राय ने कहा कि राज्य व केन्द्र की सरकार ने आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सेविकाओं को ठगने का काम किया है। जो आशा व सेविका कभी बर्दास्त नहीं कर सकती। आशा व सेविका हमेशा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में लोगों की सेवा करने का काम करती आ रही है। बावजूद डबल इंजन की सरकार ने हमेशा नजरंदाज करने का काम किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आशा को मिलने वाले राज्य राशि से भी वंचित कर दिया गया है। आशा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन के बाद सरकार ने अश्वासन दिया था कि मानदेय दिया जाएगा। लेकिन सरकार अपनी वादों से मुकर गया।
उन्होंने कहा कि आगामी 9 जुलाई को दस ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आम हड़ताल किया जा रहा है, हम सभी ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में आम लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और आम लोगों से अपील करते हैं कि सरकार के खिलाफ होने वाले आम हड़ताल को सफल बनावें। वही आंगनवाड़ी सेविकाओं स्वदेश कुमारी ने कहा कि हम सब ट्रेड यूनियन के सदस्य हैं सरकार के द्वारा कर्मचारियों के साथ जो दोहरी नीति अपना रही है,हमलोगों के साथ शोषण कर रही है। एक तरफ लोगों को कुपोषण से मुक्त करने की बात कर रही है। वहीं दुसरी तरफ टीएचआर को बंद किया जा रहा है। ऐसे में कुपोषण मुक्त भारत की सपना कैसे पुरा हो सकेगा।
सरकार की इन्हीं दोहरी नीति के खिलाफ विभिन्न ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आगामी 9 जुलाई को आहुत आम हड़ताल को लेकर लोगों के बीच जागरुकता अभियान चला रहे हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि सरकार के खिलाफ आम हड़ताल को सफल बनाने में अपनी अपनी भुमिका निभाएं। मौके पर आशा कार्यकर्ता डेजी कुमारी, रानी राय, मीना कुमारी, रुब्बी कुमारी, रेखा कुमारी, विद्या देवी, आंगनवाड़ी सेविका मीना कुमारी, पुनम कुमारी, चन्द्रा देवी, मौसम कुमारी, रंजू देवी, कृष्णा कुमारी, किरण कुमारी समेत दर्जनों की संख्या में आशा व आंगनवाड़ी सेविका मौजूद थी।
बेगूसराय बछवाड़ा संवाददाता मनोज कुमार राहुल की रिपोर्ट