उपमुख्यमंत्री के आगमन को ले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावंदपुर-आगामी एक मई को खोदावन्दपुर प्रखंड मुख्यालय के मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के राज्यमंत्री हरी सहनी के आगमन को लेकर रविवार की शाम एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर जनतांत्रिक गठबंधन के श्याम बिहारी वर्मा, अनिल कुमार सिंह, विकास कुशवाहा, कुंदन भारती, विपिन कुमार मिश्र, पंकज कुमार सिंह,आलोक ललन भारती, दिलीप कुमार कुशवाहा, अजय कुमार सिंह,राम लखन महतो आदि ने हैलीपैड एवं चुनाव सभा स्थल का जायजा लिया तथा कहा कि यह लोकतंत्र का महापर्व है।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को ले एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा 2उन्होंने एनडीए गठबंधान के उम्मीदवार सह केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह को अधिक से अधि एक वोट देकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये विकास कार्यों को जनता के बीच जाकर जागरूक करने की बात कहीं।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article