राष्ट्रीय नाई महासभा भगवानपुर प्रखंड का तीसरा सम्मेलन संपन्न,सम्मेलन में एकजुट रहने पर हुई चर्चा

DNB Bharat Desk


बेगूसराय/भगवानपुर-राष्ट्रीय नाई महासभा प्रखंड भगवानपुर का तीसरा प्रखंड स्तरीय महा सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रविंद्र कुमार पप्पू , जिला मार्गदर्शक मंडल के रामदास ठाकुर, प्रभु प्रताप ठाकुर,सहित अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार पप्पू ने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर समाज में काम करें। इससे ही वाजिब हक मिलेगा। एकजुटता से आवाज उठाने पर हमारे नेता कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला।

- Sponsored Ads-

राष्ट्रीय नाई महासभा भगवानपुर प्रखंड का तीसरा सम्मेलन संपन्न,सम्मेलन में एकजुट रहने पर हुई चर्चा 2नाई संगठन की आवाज उठाने पर प्रधानमंत्री ने उन्हें यह सम्मान देने का काम किया। जिला सचिव प्रभु प्रताप ठाकुर ने कहा जिला में संस्कृत कला बोर्ड की स्थापना के साथ सभी विधानसभा क्षेत्र में कर्पूरी भवन का निर्माण होना चाहिए। सम्मेलन की प्रतिनिधि सत्र में निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष डॉ राजेंद्र ठाकुर के द्वारा प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन के आलोक में प्रखंड के 15 पंचायत के प्रतिनिधियों ने विचार विमर्श उपरांत 21 सदस्यों का प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष पुनः डॉ राजेंद्र ठाकुर , उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, रामनंदन ठाकुर,सचिव राजाराम ठाकुर, उप सचिव बाबूलाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामकुमार ठाकुर चुने गए।
राष्ट्रीय नाई महासभा भगवानपुर प्रखंड का तीसरा सम्मेलन संपन्न,सम्मेलन में एकजुट रहने पर हुई चर्चा 3सम्मेलन के उपरांत जिला कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मौके पर राज्य प्रतिनिधि उमानंद ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष टुनटुन ठाकुर, उपाध्यक्ष बैजनाथ ठाकुर एवं अजय ठाकुर, संगठन सचिव प्रोफेसर सुभाष चंद्र नागमणि, रंग गर्मी शशिकांत, मनीष कुमार,जंग बहादुर ठाकुर,रामकुमार ठाकुर, राजेश ठाकुर, बिंदेश्वरी ठाकुर बटाव, रंजीत ठाकुर, बालाजी इसके अलावे सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article